Wednesday, September 2, 2009

क्या फर्क पड़ता है ....

क्या फर्क पड़ता है ,राजा राम हो या रावण ,
जनता तो बॆचारी सीता है !
राजा राम हॊ तॊ वनवास जाऎगी,
राजा रावण हॊ तॊ हर् ली जाऎगी !!
क्या फर्क पड़ता है ,राजा कौरव‌ हो या पाण्डव‌,
जनता तो बॆचारी द्रौपदी है !
राजा पाण्डव हुऎ तॊ दाव् पर लगा दी जाऎगी,
राजा कौरव हुऎ तॊ भरी सभा में
नग्न् कर् दी जाऎगी !!
क्या फर्क पड़ता है ,राजा हिन्दू हॊ या मुस्लिम् ,
जनता तॊ बॆचारी लाश् है ,
राजा हिन्दू हुऎ तॊ जला दी जाऎगी,
राजा मुस्लिम् हुऎ तॊ दफना दी जाऎगी !!

(told by some childhood friend)

No comments: